Advertisement

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री ने सूफ़ियों के हाथ सौंपीं अक़ीदत की चादर ! 11जनवरी 2024 बृहस्पतिवार

 

 प्रधानमंत्री ने सूफ़ियों के हाथ सौंपीं अक़ीदत की चादर !

 
 

 

11जनवरी 2024 बृहस्पतिवार 

नई दिल्ली , हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाहअलैही के 812 वें उर्स के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूफ़ी मुस्लिम शिष्टमण्डल से मुलाक़ात कर भारत सरकार की ओर से दरगाह में चादर पेश करने के लिए भेजी इस मौक़े पर प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर सूफ़ी मुस्लिम शिष्टमंडल से चर्चा की।

आल इंडिया उल्मा व मशाईख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैयद मुहम्मद अशरफ़ किछौछवि ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को 2015 में किया गया वादा याद दिलाया जब उन्होंने देश में व्यापक तौर पर सूफ़ी शिक्षाओं के प्रसार प्रचार हेतु कार्य करने की बात कही थी , बच्चों की किताबों में सूफ़ी संतों के विचार एवं शिक्षाओं को शामिल किया जाना था जिससे देश का सौहार्द मज़बूत हो और देश तरक़्क़ी करे।

हज़रत ने कहा कि यह पहला मौक़ा है जब अजमेर शरीफ़ में पेश होने वाली प्रधानमंत्री की चादर को सूफ़ी मुस्लिम डेलीगेशन को सौंपा गया है इससे पहले यह काम राजनैतिक लोगों द्वारा किया जाता रहा है जिन्हें अधिकतर न इसका महत्त्व पता होता था न ही उनकी इसमें अक़ीदत शामिल होती थी लेकिन इस नई परंपरा की शुरुआत कर प्रधानमंत्री ने एक नया दरवाज़ा खोला है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जहां देश में सूफ़ियों के द्वारा समाज के लिए दी गई क़ुर्बानियों पर बात की वहीं सामाजिक ताने बाने को मज़बूत करने में उनके योगदान को याद किया,देश की तरक़्क़ी के लिए शांति सौहार्द सबसे आवश्यक हैं और सूफ़ियों की शिक्षाओं ने इस मार्ग को प्रशस्त किया है।

देश में तरक़्क़ी की नई राहें खोलने हेतु प्रधानमंत्री ने जहां अपनी मन्त्रिमण्डल सहयोगी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी से इस संबंध में सूफ़ी मुस्लिम लीडरों संग विचार कर  योजना बनाने का निर्देश भी दिया।वहीं सूफ़ी कोरिडोर परियोजना पर भी अमल करने की बात कही।

इस अवसर पर आल इंडिया उलमा व मशाईख़ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मुहम्मद अशरफ़ किछौछवी हज़रत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही महरौली दिल्ली के सज्जादानशीन हज़रत सैयद जावेद कुतुबी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आल इंडिया उलमा व मशाईख़ बोर्ड, ख़्वाजा सैय्यद फ़रीद अहमद निज़ामी सज्जादानशीन हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया नई दिल्ली उपाध्यक्ष आल इंडिया उलमा व मशाईख़ बोर्ड, ख़्वाजा सैय्यद नसीरूद्दीन चिश्ती राष्ट्रीय कार्यकारिणीय सदस्य आल इंडिया उलमा व मशाईख़ बोर्ड ,हज़रत सैयद अली क़ादरी , हाजी सलमान चिश्ती गद्दीनशीन अजमेर शरीफ़ प्यारे ख़ान अध्य्क्ष बाबा तजुदद्दीन ट्रस्ट नागपुर महाराष्ट्र मौलाना कल्बे रुशैद सहित  गणमान्यजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments